अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में पूर्व सैनिक से 10.20 लाख की ठगी, लखीमपुर के मजदूरों ने पीतल को सोना बताकर रची साजिश

On: September 4, 2025 7:12 AM
Follow Us:

देहरादून के आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र में रहने वाले 68 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक सूरज नाथ गौतम के साथ एक बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। लखीमपुर खीरी (उप्र) के कुछ मजदूरों ने उन्हें झांसा देकर पीतल के बिस्कुट को सोना बताकर 10.20 लाख रुपये हड़प लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेलनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुई ठगी की शुरुआत

सैनिक सूरज नाथ गौतम ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले लखीमपुर के गांव ढकरवा, नीगासन निवासी मुन्ना उर्फ जिब्राईल और मजला उर्फ अकील बर अली मजदूरी के सिलसिले में देहरादून आए थे। उन्होंने किराये का घर दिलाने का आग्रह किया और कुछ समय तक सैनिक के यहां सफाई व निर्माण कार्य भी किया। धीरे-धीरे वह सैनिक के विश्वास में घुलमिल गए और हमेशा खुद को गरीब व ईमानदार बताकर सहानुभूति बटोरते रहे।

बहन की शादी का बहाना

जुलाई महीने में मजदूरों ने सैनिक से संपर्क कर बताया कि उनकी बहन की शादी है और उन्हें 15 लाख रुपये की जरूरत है। सैनिक ने बिना किसी गारंटी पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने बहाना बनाते हुए कहा कि उनके चाचा के पास सोने के बिस्कुट हैं, जिन्हें गिरवी रखकर वह पैसे ले सकते हैं। सैनिक ने सोना मंगाकर जांच कराने की शर्त रखी, लेकिन मजदूरों ने कहा कि चाचा देहरादून सोना भेजने को तैयार नहीं हैं।

सैनिक का लखीमपुर जाना

काफी जोर देने के बाद आरोपियों ने सैनिक को लखीमपुर आने के लिए राजी किया। सैनिक वहां बस से पहुंचे, जहां मजदूरों ने उन्हें अपने चाचा राम भरोसे उर्फ गोवरे से मिलवाया। चाचा ने उन्हें सोने के बिस्कुट दिखाए और उनमें से एक टुकड़ा सुनार से कटवाकर शुद्धता की जांच भी कराई। सैनिक को विश्वास हो गया और वह बिस्कुट लेकर वापस देहरादून लौट आए।

लाखों रुपये लेकर फिर पहुंचे गांव

19 जुलाई को सैनिक 10.20 लाख रुपये लेकर दोबारा लखीमपुर के उसी गांव पहुंचे। लेकिन इस बार वहां का माहौल बदला हुआ था। घर के बाहर कई लोग पाठल और हसिया लेकर बैठे थे। तभी मजदूरों और उनके साथियों ने सैनिक के पैसे छीन लिए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे सैनिक किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस देहरादून पहुंचे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित सैनिक ने तुरंत पटेलनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढें- GST काउंसिल का ऐतिहासिक निर्णय: अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर नहीं लगेगा टैक्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment