अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिहरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा; चार युवक घायल

On: August 3, 2025 7:25 AM
Follow Us:

टिहरी जिले के कैम्पटी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुमन क्यारी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और सीधा नदी में समा गया। हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ, जब वाहन मोरी से विकासनगर की ओर जा रहा था।

वाहन में चार युवक सवार थे, जिनमें से दो व्यक्ति हादसे के दौरान खाई में गिरने से पहले ही ऊपर छिटक गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल युवकों को रेस्क्यू कर अलग-अलग एम्बुलेंस से देहरादून रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही चौकी नैनबाग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष कैम्पटी महिपाल सिंह रावत के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (यूके07 टीडी 6512) में सवार सभी युवक उत्तरकाशी जनपद के ग्राम नूरानी नैटववाड़, थाना मोरी के रहने वाले हैं।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

नवीन (22 वर्ष), पुत्र शिवदयाल (वाहन चालक)

परमेश लाल (25 वर्ष), पुत्र दिल्लू लाल

विपिन नेगी (18 वर्ष), पुत्र सैन सिंह

सुरतन लाल (18 वर्ष), पुत्र बंसराम

प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढें- हल्द्वानी को मिलेगा कूड़े के पहाड़ से छुटकारा, वेस्ट टू चारकोल प्लांट लगाने की तैयारी तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Leave a Comment