अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के जंगल में हाई-प्रोफाइल कैसिनो का भंडाफोड़, STF-पुलिस ने 12 गिरफ्तार किए; कैसिनो कॉइन्स, नकदी और कार बरामद

On: August 3, 2025 11:15 AM
Follow Us:

देहरादून, 3 अगस्त 2025 – देहरादून की दून पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में अवैध रूप से संचालित हो रहे कैसिनो का पर्दाफाश किया है। प्रेमनगर क्षेत्र के सलियावाला गांव के जंगलों के बीच स्थित एक मकान में चल रहे इस हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मकान मालिक भी शामिल है।

दिल्ली से पहली बार देहरादून पहुंचे थे जुआरी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कई दिल्ली निवासी हैं, जो पहली बार देहरादून में जुआ खेलने पहुंचे थे। उन्हें यह अवैध कैसिनो देहरादून निवासी कुछ परिचितों के माध्यम से बताया गया था। कैसिनो में हार-जीत की बाजी कैसिनो कॉइन्स के जरिए लगाई जा रही थी।

बरामदगी में कैसिनो कॉइन्स, नकदी और मोबाइल
पुलिस टीम ने मौके से 1900 कैसिनो कॉइन्स, ₹89,700 नकद, 12 मोबाइल फोन और एक Venue कार बरामद की है। बताया गया है कि कैसिनो में लेन-देन नकद में कम और आपसी भरोसे पर होता था, जिसमें जीतने वाले को राशि एक व्यक्ति द्वारा दिलाई जाती थी।

विक्रम शाह फरार, तलाश जारी
इस कार्रवाई में एक आरोपी विक्रम शाह, निवासी विकासनगर, मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

शशांक गुप्ता (मकान मालिक), निवासी गुड़गांव, हरियाणा

निखिल, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली

गौरव मग्गो, निवासी रमेश नगर, दिल्ली

हिमांशु अरोड़ा, निवासी अशोक नगर, दिल्ली

उमेश रावत, निवासी श्यामपुर, देहरादून

चन्द्रशेखर, निवासी विकासनगर, देहरादून

जतिन राणा, निवासी त्यूणी, देहरादून

मनोहर सिंह चौहान, निवासी कैरोड, त्यूणी

चरण सिंह चौहान, निवासी चकराता

विनोद, निवासी पुरोला, उत्तरकाशी

जीवन शर्मा, निवासी गांधी रोड, देहरादून

केशव उर्फ बबलू सिंह धामी, निवासी दार्चुला, नेपाल

बरामदगी का ब्योरा:

कैसिनो कॉइन: 1900

नकदी: ₹89,700/-

मोबाइल फोन: 12

वाहन: कार (Venue)

ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारी:

प्रेमनगर पुलिस टीम

सीओ रीना राठौर

थानाध्यक्ष कुंदन राम

चौकी प्रभारी अमित शर्मा (झाझरा), प्रवीण सैनी (विधोली)

हे.कॉ. परमिंदर, कां. श्रीकांत, कैलाश, वीरेंद्र भंडारी, राकेश कुमार, विजेंद्र चौहान, वीरेंद्र राणा

STF टीम

निरीक्षक विपिन बहुगुणा

निरीक्षक यादवेंद्र बजवा

एएसआई योगेंद्र चौहान, संजय मल्होत्रा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और STF के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढें- पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिला 184.25 करोड़ रुपये का लाभ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment