अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गढ़वाल की सड़क समस्याओं पर जल्द होगी उच्च स्तरीय बैठक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिए समाधान के संकेत

On: June 16, 2025 5:11 PM
Follow Us:

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं और संकीर्ण सड़कों से जाम की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गढ़वाल क्षेत्र की प्रमुख सड़क समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस संबंध में गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान बलूनी ने ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में मौजूद ‘बाटल नेक’ यानी संकीर्ण सड़कों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की गंभीर स्थिति को उजागर किया। उन्होंने बताया कि खासतौर पर चारधाम यात्रा के दौरान इन जगहों पर यातायात का दबाव चरम पर पहुंच जाता है, जिससे घंटों लंबा जाम लगना आम बात हो जाती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सांसद बलूनी ने बताया कि गडकरी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि आगामी पखवाड़े में स्वयं उनकी उपस्थिति में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए एक विशेष उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बाटल नेक, लैंडस्लाइड ज़ोन और सड़क सुरक्षा से जुड़ी तमाम चुनौतियों पर मंथन कर, उनके स्थायी समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

बलूनी ने इस आश्वासन को गढ़वाल क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि यह बैठक क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से यात्रा मार्गों की स्थिति में जल्द ही बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

गढ़वाल की जनता और चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार की यह पहल एक दूरदर्शी कदम माना जा रहा है, जिससे पहाड़ों में आवागमन सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment