अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यहां हुआ शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक और शिक्षिका का भंडाफोड़।

On: April 29, 2022 5:51 AM
Follow Us:

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है बताया गया है कि उत्तराखंड में गलत तरीके से नौकरी पाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक और शिक्षिका का भंडाफोड़ हुआ है फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने के मामले में एक शिक्षक और एक शिक्षिका को विभाग ने जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है वहीं जांच में शिक्षिका का हाई स्कूल का प्रमाण पत्र गलत मिला तो शिक्षक ने नौकरी पाने के लिए जन्म तिथि में छेड़छाड़ कर उम्र कम दिखाकर नौकरी पा ली थी अब विभागीय नियमानुसार मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बर्खास्त करी गई शिक्षिका भावना छिम्वाल हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रही शिक्षिका पूर्व में कोटाबाग में भी नौकरी कर चुकी है दुर्गम का सेवाकाल पूरा करने के बाद शिक्षिका का स्थानांतरण हल्द्वानी के पास के स्कूल में हुआ था वहीं उन पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने का आरोप था जांच प्रक्रिया में शिक्षिका के हाई स्कूल प्रमाण पत्र का माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के दस्तावेजों से मिलान कराया गया बोर्ड के दस्तावेजों में शिक्षिका के प्रमाण पत्र का मिलान नहीं हुआ।

इसी के साथ बर्खास्त किए गए शिक्षक मोहन चंद ब्रजवासी कोटाबाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झुलुवाजाला में कार्यरत रहे उनके दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि उन्होंने नौकरी के समय 40 वर्ष की आयु सीमा पार कर ली थी नौकरी पाने के लिए जन्म तिथि में छेड़छाड़ कर उम्र घटाकर शिक्षा विभाग में नौकरी पाई।

यह भी पढ़े – SGRR विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी एवं हिंदी नाट्य सभा क्लब का उद्घाटन पर्यावरण की रक्षा उत्तराखंड की सुरक्षा एवं सुनो गंगा कुछ कहती है की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

आपको बता दें कि बर्खास्त किए गए दोनों शिक्षक और शिक्षिका करीब 2 साल से निलंबित है दोनों के खिलाफ विभागीय जांच गतिमान थी वही जांच पूरी होने के बाद अब दोषी पाए जाने पर बर्खास्त की कार्रवाई की गई DEO HB चंद्र द्वारा बताया गया है कि विभागीय जांच में गलत दस्तावेज पर दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है विभागीय नियमानुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Market scene showing commodities during Uttarakhand grocery price hike in Dehradun

उत्तराखंड में महंगाई का बड़ा झटका: 70 रुपये पहुंची चीनी, आटा और खाद्य तेलों के दाम भी आसमान पर

Police action and local protest during Dehradun cow cruelty case in Vikasnagar

देहरादून में मानवता शर्मसार: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोवंश को बांधकर घसीटा, गंभीर हालत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Crime News: रायपुर में दोस्त के दफ्तर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और सबूत मिटाने का आरोप

Uttarakhand Tourism: Speaking in Haridwar, CM Dhami stated that Uttarakhand's religious sites are being developed with a new look.

Uttarakhand Tourism: हरिद्वार में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को नए स्वरूप में विकसित कर रहे हैं

Uttarakhand CM: Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan welcomed in Uttarakhand; focus remained on farmers and agricultural development.

Uttarakhand CM: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड में स्वागत, किसानों और कृषि विकास पर रही नजर

Uttarakhand SIR: Claims of higher voter name deletions in Muslim-majority districts; report sparks political controversy

Uttarakhand SIR: मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाताओं के नाम अधिक हटने का दावा, रिपोर्ट से सियासी विवाद तेज

Leave a Comment