अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

HC में सांसदों और विधायकों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी नहीं दे पाई सरकार, मांगा समय

On: March 3, 2022 10:51 AM
Follow Us:

नैनीताल: उत्तराखंड में सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों पर त्वरित सुनवाई के मामलों पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई की. नैनीताल हाईकोर्ट ने इस मामले का खुद संज्ञान लिया था. हालांकि, गुरुवार को सुनवाई में सरकार नैनीताल हाईकोर्ट को वो जानकारी नहीं दे पाई, जो कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सरकार से मांगी थी.

गुरुवार की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एनएस धनिक की खंडपीठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी, लेकिन सरकार की तरफ से कोर्ट को कोई जानकारी नहीं दी गई. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार से पूछा था कि प्रदेश में सांसदों व विधायकों के खिलाफ कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और कितने विचाराधीन है, इसकी तीन मार्च गुरुवार की सुनवाई में कोर्ट को बताए.

यह भी पढ़े –  श्रीनगर रोडवेज डिपो भक्तियाना हुआ शिफ्ट, बहुउद्देश्यीय पार्किंग का चल रहा काम

तीन मार्च गुरुवार को हुई सुनवाई में सरकार ये जानकारी कोर्ट को नहीं दे पाई. सरकार ने कोर्ट से जानकारी के लिए कुछ और समय मांगा है. इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई (10 मार्च) पर सरकार को पूरी जानकारी देने को कहा है. बता दें कि मामले के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में सभी राज्यों के उच्च न्यायलयों को निर्देश दिए थे कि उनके वहां सांसदों व विधायकों के खिलाफ कितने मुकदमे विचाराधीन हैं, उनकी त्वरित सुनवाई कराएं. क्योंकि राज्य सरकारें आईपीसी की धारा 321 का गलत उपयोग कर अपने सांसदों व विधायकों के मुकदमे वापस ले रही है. जैसे मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी साध्वी प्राची, संगीत सोम और सुरेश राणा का केस उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस लिया.

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायलयों को यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकारें बिना उच्च न्यायलय की अनुमति के इनके केस वापस नहीं ले सकती. इनके केसों की शीघ्र निस्तारण हेतु स्पेशल कोर्ट का गठन करें. याचिका में सेक्रेटरी होम लॉ एन्ड जस्टिस, स्टेट, डीजीपी, सेक्रेटरी फाइनेंस और सेक्रेटरी चाइल्ड एंड वेलफेयर को पक्षकार बनाया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर और कार में अपराध की जांच की सांकेतिक इमेज

कोलकाता में दिल दहलाने वाली वारदात: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी ब्लैकमेल करने की धमकी

भोपाल के भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए सफेद कपड़ों में लोग, पवित्र चिता, और पास में तैनात पुलिसकर्मी।

मॉडल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: AIIMS भोपाल में हुआ दूसरा पोस्टमार्टम; आज भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर प्रदर्शित राज्यसभा चुनाव की तारीखें और मतदान का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनावी बिगुल: 18 जून को वोटिंग और नतीजे, मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

रात के अंधेरे में लैपटॉप पर मेटा का छंटनी वाला ईमेल देखकर परेशान होता एक कर्मचारी।

मेटा (Meta) में बड़ी छंटनी: पहले दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश, फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8,000 कर्मचारियों को निकाला

सतना की राइस एंड ऑयल मिल में लगी भीषण आग को बुझाती दमकल की गाड़ियाँ और बाहर खड़ी एम्बुलेंस व पुलिस बल

मध्य प्रदेश: सतना की राइस एंड ऑयल मिल में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नदियों में चलती हुई आधुनिक वाटर मेट्रो बोट और किनारे पर बने हाई-टेक बोट टर्मिनल का ग्राफिक इन्फोग्राफिक, वाटर मेट्रो इंडिया प्रोजेक्ट

कोच्चि के बाद अब देशभर के 18 शहरों में चलेगी ‘वाटर मेट्रो’, पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 5 शहरों को तोहफा

Leave a Comment