अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Harish Rawat Accident News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले का सड़क हादसा, बाल-बाल बचे नेता

On: October 19, 2025 7:09 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, हरीश रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे, तभी मेरठ जिले के खड़ोली मोड़ पर दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एएच-58) पर उनके काफिले के सामने अचानक एक व्यक्ति आ गया। इसी दौरान आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट ने ब्रेक लगाई, जिससे पीछे चल रही सरकारी और निजी गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

हादसा शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है। टक्कर के कारण एक वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस अधीक्षक (यातायात) राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को क्षतिग्रस्त वाहन से सुरक्षित निकालकर काफिले की दूसरी गाड़ी में बैठाया गया और वे देहरादून के लिए रवाना हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से फोन पर बातचीत की और उनके सुरक्षित होने पर ईश्वर का आभार जताया। उन्होंने हरीश रावत के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

पुलिस ने बताया कि हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि अचानक सड़क पर आए व्यक्ति की पहचान कौन है और वह वहां कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़ें – देहरादून में दीपावली की रात बड़ा हादसा: आराघर में ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को थार ने रौंदा, चालक गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment