अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar Stampede: सामने आया हादसे का कारण, 6 की मौत, 25 से अधिक घायल

On: July 27, 2025 7:29 AM
Follow Us:

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ का कारण अब सामने आ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, भगदड़ करंट फैलने की अफवाह के चलते मची। जैसे ही अफवाह फैली, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। घायलों को मेला अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों ने बताया हादसे का भयावह दृश्य

मेला अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों ने हादसे की जो तस्वीर बयां की, वह दिल दहला देने वाली है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से आईं रीना देवी दास, फरीदाबाद निवासी कुलदीप कुमार प्रजापति, उनकी पत्नी आरती, भाई जितेंद्र और साली गायत्री देवी ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब मंदिर के पैदल मार्ग पर चढ़ने और उतरने वालों की भीड़ बेकाबू हो गई।

अचानक हुई धक्का-मुक्की में कई लोग नीचे गिर गए और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और कई श्रद्धालु जमीन पर दब गए, जिससे कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रशासन ने की पुष्टि, जांच जारी

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि करंट फैलने की अफवाह किसने और कैसे फैलाई।

यह घटना सावन माह की भीड़भाड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को उजागर करती है। फिलहाल मंदिर परिसर में हालात सामान्य कर दिए गए हैं, लेकिन हादसे की गूंज श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के दिलों में अभी भी बनी हुई है।

यह भी पढें- देहरादून:पटेलनगर में एलपीजी गैस रिसाव से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment