अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar Stampede: भगदड़ पर सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50 हजार की सहायता राशि का ऐलान

On: July 27, 2025 7:35 AM
Follow Us:

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जो बरेली से माता के दर्शन करने आया था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूटने की अफवाह फैल गई, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।

घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर को खाली कराया गया और कई श्रद्धालुओं को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए राहत व जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा,

“हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के कुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं, ताकि हादसे के असली कारणों की तह तक पहुंचा जा सके।

स्थिति पर नजर, जांच जारी
घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अफसरों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।

यह हादसा एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और अफवाहों से निपटने की तैयारी पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढें- Haridwar Stampede: सामने आया हादसे का कारण, 6 की मौत, 25 से अधिक घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment