अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, सात इमारतों पर ताले और दो जगह प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र

On: September 21, 2025 5:21 AM
Follow Us:

हर्बटपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शनिवार को अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ते हुए हर्बटपुर के एटनबाग क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई की। यहाँ प्रशांत द्वारा की जा रही करीब पांच बीघा भूमि की अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही, अमर सिंह के स्वामित्व वाला दो मंज़िला व्यावसायिक भवन भी सील कर दिया गया।

विकासनगर में चार निर्माणों पर ताला

विकासनगर क्षेत्र में एमडीडीए ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

मुख्य चकराता रोड, बाबूगढ़ स्थित हेरिटेज वैडिंग प्वाइंट पर भरत सिंह नेगी का निर्माण सील किया गया।

गुरुद्वारा चौक पर नीरज गुप्ता और मनोज कुमार द्वारा खड़े किए जा रहे दो व्यावसायिक भवनों पर भी कार्रवाई की गई।

तेलपुर मार्ग, दुर्गा मंदिर के पास रामशाह का निर्माण भी अवैध पाया गया और उस पर शिकंजा कसा गया।

डाकपत्थर में कड़ी कार्रवाई

डाकपत्थर के जीवनगढ़ क्षेत्र में रविंद्र चौहान, शाहिल और आशु द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण ने शिकंजा कसते हुए सभी स्थानों को सील कर दिया।

सेलाकुई में क्रीड़ा मैदान निर्माण पर रोक

सेलाकुई के बहादुरपुर रोड पर सुनील थापा द्वारा लगभग ढाई बीघा भूमि पर तैयार किया जा रहा एक क्रीड़ा मैदान भी एमडीडीए की कार्रवाई की जद में आ गया। यहां कॉलम डालकर निर्माणाधीन संरचना को तुरंत सील कर दिया गया।

पुलिस बल और संयुक्त टीम रही तैनात

पूरे अभियान के दौरान सेक्टर सहायक अभिषेक भारद्वाज, प्राधिकरण की संयुक्त टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध निर्माणों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लगातार जारी रहेंगे अभियान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अब तक प्राधिकरण 200 से अधिक अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई कर चुका है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार निर्माण करने वाले लोगों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन जो लोग नियम तोड़कर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करेंगे, उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनियोजित विकास और जनता की सुरक्षा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढें- UK Water Crisis: देहरादून में पानी के टैंकरों को लेकर हंगामा, नोकझोंक के बाद बंट रही आपूर्ति

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment