अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar :लिव-इन में लौटने से इंकार पर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की निर्मम हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

On: July 9, 2025 7:03 AM
Follow Us:

हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र के नवोदयनगर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने सरेआम युवती का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह युवती हंसिका यादव के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक कर रहा था और लिव-इन में दोबारा साथ रहने से मना करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

चार साल तक साथ रहे, फिर दूरी बढ़ी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, हंसिका यादव मूल रूप से कटहेली बाग, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से हरिद्वार में नौकरी कर रही थी। हंसिका और प्रदीप का स्कूल टाइम से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों साल 2021 से लिव-इन में रह रहे थे। प्रदीप, हुसैनगंज सीतापुर का रहने वाला है और सिडकुल की एंड्स लाइट कंपनी में काम करता था।
हाल ही में दोनों के बीच झगड़े और मनमुटाव के चलते हंसिका ने प्रदीप से अलग होकर अपनी सहेली के साथ रोशनाबाद में रहना शुरू कर दिया, जबकि प्रदीप हेतमपुर गांव में हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ रहने लगा। प्रदीप को शक था कि हंसिका किसी और युवक के साथ प्रेम संबंध में है।

हत्या की पूरी योजना बनाकर पहुंचा

सोमवार को प्रदीप ने पहले बाजार से चाकू खरीदा और फिर हंसिका को नवोदयनगर बुलाया। उसने दोबारा साथ रहने की बात कही, लेकिन हंसिका के इनकार करने पर वह बुरी तरह गुस्सा हो गया। गुस्से और शक में आकर प्रदीप ने चाकू से हंसिका का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और खून से सना कपड़ा किया बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सिडकुल मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंसिका के भाई वरुण यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में जुटी टीम ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सनी कमीज भी बरामद की गई। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बदले की भावना ने बनाया हत्यारा

पुलिस जांच में सामने आया कि हंसिका के दूर जाने और किसी अन्य युवक से अफेयर के शक ने प्रदीप के मन में बदले की भावना को जन्म दिया। प्रदीप का कहना है कि उसने हंसिका को नौकरी दिलाई थी और माता-पिता की मौत के बाद उसे हर तरह से सहारा दिया, लेकिन इसके बावजूद हंसिका ने उससे दूरी बना ली। इसी गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक वारदात कर डाली।

इस मामले में पुलिस टीम में कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाई, एएसआई सुभाष रावत, कांस्टेबल मनीष और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

यह भी पढें- देहरादून में डेंगू और कोरोना की दोहरी मार, संक्रमितों की संख्या बढ़ी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment