अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में महिला बाइक राइडर से अश्लीलता, वीडियो वायरल होने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

On: June 16, 2025 9:36 AM
Follow Us:

धर्मनगरी हरिद्वार से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला बाइक राइडर से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवकों द्वारा खुलेआम शर्मनाक हरकतें करते हुए देखा जा सकता है, जो देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला बाइक राइडर जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर कर रही थी, तभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा नंबर की एक वैन में सवार युवकों ने उसे देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। आरोप है कि युवकों ने महिला के सामने अपने कपड़े उतारने तक की हरकत की और बार-बार आपत्तिजनक इशारे किए।

महिला राइडर ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जिसमें वह यह कहती सुनाई दे रही है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो में वैन का नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान करना आसान हो सकता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना के बावजूद अभी तक संबंधित युवकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से न तो थाने में और न ही किसी चौकी में अब तक कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, पुलिस ने यह जरूर कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर देवभूमि में महिलाएं कब सुरक्षित महसूस करेंगी? साथ ही यह मामला उत्तराखंड में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।

यह भी पढें- साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति निकोस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस III’ से किया सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment