अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार के कंबल व्यापारी की जिंदगी उजाड़ने वाला शार्प शूटर शाहरुख पठान आखिरकार मुठभेड़ में ढेर

On: July 15, 2025 11:05 AM
Follow Us:

एक गलत पहचान और चली गोलियां, बर्बाद हो गया एक परिवार

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी और संजीव जीवा-मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान कभी एक भयानक भूल के चलते हरिद्वार के एक निर्दोष व्यापारी के परिवार की दुनिया तबाह कर चुका था। वर्ष 2017 में एक सुपारी किलिंग के इरादे से हरिद्वार आया शाहरुख एक केस ऑफ मिस्टेकन आइडेंटिटी में कंबल व्यापारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की जान ले बैठा।

हत्या का असली निशाना कोई और, मारा गया मासूम व्यापारी

उस साल कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ जीवा ने एक बहुचर्चित जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत जीवा ने शाहरुख और उसके साथियों को हरिद्वार भेजा था। टारगेट था सुभाष सैनी, जो उस समय निर्मला छावनी क्षेत्र में अपने एक परिचित के घर में मौजूद थे।

शूटर शाहरुख और उसके साथी सैनी की तलाश में उस इलाके में घूम रहे थे। तभी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी नामक कंबल व्यापारी अपने घर से बाहर निकले। उनका हुलिया सुभाष सैनी से मिलता-जुलता था। इसी भ्रम में शाहरुख ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अदालत की राह देखता परिवार, मुठभेड़ को मान रहा न्याय

इस हत्याकांड ने पूरे हरिद्वार को झकझोर दिया था। विधानसभा तक में यह मामला उठा। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शाहरुख पठान समेत उसके साथी महताब आदि को गिरफ्तार किया गया। शाहरुख को हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कारागार में रखा गया, जहां वह करीब दो साल बंद रहा।

जेल में व्यवहार से करता था सबको चौंकित

जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शाहरुख पठान बेहद शालीनता से बात करता था। उसकी मीठी जुबान और शांत स्वभाव देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता था कि वह इतना खतरनाक और प्रशिक्षित शूटर है। लेकिन हकीकत यह थी कि उसका नाम हरिद्वार से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक कई अपराधों में जुड़ा था।

कुदरत का इंसाफ मान रहा है पीड़ित परिवार

अमित दीक्षित के परिजनों को वर्षों बाद भी न्याय का इंतजार था, लेकिन अब शाहरुख के एनकाउंटर की खबर को वे “प्राकृतिक न्याय” के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि जिसने उनके परिवार की खुशियां छीनीं, आज उसे उसकी करनी का फल मिल गया।

व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना एनकाउंटर

शाहरुख पठान का मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर अब हरिद्वार के व्यापारी वर्ग में भी चर्चा का विषय बन गया है। लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि कैसे एक अपराधी की एक गलती ने एक निर्दोष परिवार को तबाह कर दिया और अब वही अपराधी अंततः अपने अंजाम तक पहुंच गया।

यह भी पढें- अंतरिक्ष से वापसी: शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान का सफल समापन, पीएम मोदी ने किया स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment