अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में स्कॉर्पियो पर रौब दिखाना पड़ा महंगा, फर्जी स्टीकर और हूटर लगाने वाले छात्र गिरफ्तार

On: June 16, 2025 6:50 AM
Follow Us:

हरिद्वार में चारधाम यात्रा के मद्देनज़र चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रौब गालिब करने के इरादे से स्कॉर्पियो पर अवैध हूटर, काली फिल्म और फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रहे आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन सीज किया, बल्कि आरोपितों का चालान भी किया और उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

श्यामपुर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चंडीघाट चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान यूपी नंबर की स्कॉर्पियो को रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें काली शीशे की फिल्म, हूटर और विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख के नाम के फर्जी स्टीकर लगे हुए पाए गए। वाहन सवार युवक खुद को प्रभावशाली बताने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की तो पता चला कि सभी युवक छात्र हैं और इन पदों से उनका कोई वास्तविक संबंध नहीं है।

श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही चेकिंग के दौरान हुई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा के चलते पुलिस सतर्क है और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने तत्काल फर्जी स्टीकर हटवाए और छात्रों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत की गई तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस एक्ट के तहत चालान काटते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

इस कार्रवाई के ज़रिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, दबदबा या फर्जी रौब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड में कूड़ा उठाने वाले वाहन होंगे अब जीपीएस से लैस, होगी रियल टाइम निगरानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment