अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में नदी महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किए 550 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, व्यापारियों ने कांवड़ मेले से जुड़ी समस्याएं उठाईं

On: July 4, 2025 8:58 AM
Follow Us:

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित ‘नदी महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की नदियों को स्वच्छ रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा दायित्व भी है। इस महोत्सव के तहत प्रदेश की तमाम नदियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के विकास के लिए कुल 550 करोड़ रुपये की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें से 281 करोड़ रुपये लागत की 100 योजनाओं का लोकार्पण और 269 करोड़ रुपये से बनने वाली 7 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए हर वादे को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं व्यापारियों की समस्याएं

नदी महोत्सव के अवसर पर आयोजित बैठक में व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। उत्तराखंड राज्य व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने सीसीआर भवन में हुई बैठक में बताया कि कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी से भीमगोडा तक का इलाका अत्यंत संवेदनशील हो जाता है। इस दौरान स्थानीय व्यापारी और रहवासी कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ के चलते इस क्षेत्र में आवाजाही में भारी दिक्कत होती है और कई बार व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं शोषण जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस क्षेत्र में कांवड़ मेले के दौरान व्यापारियों और निवासियों को सुरक्षित वातावरण मिले और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

राजेंद्र चौटाला ने उत्तरी हरिद्वार स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने की भी मांग रखी ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मिल सके।

बैठक में कई व्यापारी नेता रहे मौजूद

इस बैठक में व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे। जिनमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रकाश साहू और भगवत अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपक गौनियाल, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, गोकुल सिंह रावत, मधुर अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि सरकार सभी वर्गों के साथ मिलकर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढें- कैलाश मानसरोवर यात्रा: पहला दल आज पहुंचेगा उत्तराखंड, टनकपुर से पहली बार होगी यात्रा की शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment