अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 18 महीने के मासूम की मौत

On: April 9, 2025 4:07 PM
Follow Us:

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हलवाहेड़ी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 18 महीने का मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बच्चे को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे रिजवान का 18 माह का बेटा आवान घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति से गांव से गुजर रही थी। ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सीधे बच्चे को रौंदता हुआ चला गया। मासूम ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक खुर्शीद पुत्र शराफत, निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मासूम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढें- Rishikesh News: स्कूल न जाने की जिद में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, गंगा में कूदने से मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment