अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: हाईवे पर बना गहरा गड्ढा, फ्लाईओवर यातायात के लिए सील

On: August 9, 2025 5:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में इन दिनों रुक-रुककर हो रही बारिश मुसीबत बढ़ा रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेशभर में कई संपर्क मार्ग बाधित हैं और लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच हरिद्वार-Delhi हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के सामने स्थित फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम अचानक बड़ा गड्ढा बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फ्लाईओवर को तत्काल बंद कर ट्रैफिक को सर्विस लेन से गुजारना शुरू कर दिया।

गड्ढा बनने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बैरिकेडिंग कर आवागमन को रोका और यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की टीम भी मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई, वरना दिल्ली-हरिद्वार के बीच रोजाना गुजरने वाले भारी यातायात को देखते हुए बड़ा हादसा हो सकता था।

बहादराबाद थाने के शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार के मुताबिक, दोनों दिशाओं में गड्ढे के कारण फ्लाईओवर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और NHAI के अधिकारी बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने। अहमदपुर गांव स्थित उत्तम डिस्टलरी फैक्ट्री में पानी भरने से 50 से ज्यादा मजदूर अंदर फंस गए थे। रात करीब 4:37 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और जल पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी 52 कर्मचारियों और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।

यह भी पढें- Chamoli थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का देहरादून में हुआ निधन , आज होगा अंतिम संस्कार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment