अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार भगदड़: करंट नहीं, फिसलने से मचा था हड़कंप – मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने किया खुलासा

On: July 27, 2025 1:31 PM
Follow Us:

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हुई भगदड़ की असल वजह को लेकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हादसा बिजली का तार टूटने या करंट लगने से नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में एक व्यक्ति के फिसलने से हुआ था।

महंत रवींद्र पुरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि “यह घटना करंट लगने की नहीं है और अब तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वहां बिजली का कोई तार गिरा हो।” उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि मनसा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन मार्ग हैं – एक रोपवे, एक वाहन मार्ग और हर की पौड़ी से जुड़ा एक पारंपरिक पैदल मार्ग। रविवार को मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तीनों मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन भीड़ फिर भी नियंत्रण से बाहर हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के फिसलने से भगदड़ की स्थिति बन गई।

महंत रवींद्र पुरी के अनुसार, जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, मंदिर प्रशासन और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने यह दोहराया कि “यह हादसा अफवाह या करंट के कारण नहीं हुआ है। मंदिर परिसर में किसी भी तरह के बिजली से जुड़े खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि घायलों और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।”

यह भी पढें- हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 8 की मौत, सीएम धामी ने घायलों से की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment