अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: सहसपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई घायल

On: October 17, 2025 4:55 AM
Follow Us:

देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सहसपुर अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के पास फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक को गंभीर रूप से घायल बताया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई बिजनौर जनपद के निवासी हैं और देहरादून से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली धर्मावाला की दिशा से आ रही थी।

घायलों की पहचान शहजाद (29) और वाजिद पुत्र वहीद, निवासी ग्राम गढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर विकास रावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश जारी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – रुद्रनाथ धाम के कपाट हुए बंद, सारा अली खान ने केदारनाथ में साधना कर बाबा केदार से लिया आशीर्वाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment