अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रनाथ धाम के कपाट हुए बंद, सारा अली खान ने केदारनाथ में साधना कर बाबा केदार से लिया आशीर्वाद

On: October 17, 2025 4:47 AM
Follow Us:

रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अब गोपेश्वर स्थित प्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई है। आगामी छह महीनों तक श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के दर्शन गोपीनाथ मंदिर में ही कर सकेंगे। कपाट बंद होने की इस पावन बेला पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी शामिल रहीं।

सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदार की शरण में पहुंचीं। उन्होंने केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शन कर मंदिर परिसर में ध्यान साधना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य पुजारी केदार लिंग से आशीर्वाद लिया और तीर्थ पुरोहितों से भी भेंट की।

सारा अली खान का केदारनाथ धाम से गहरा लगाव किसी से छिपा नहीं है। उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग यहीं के पवित्र स्थल पर हुई थी, और तब से वह हर वर्ष बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम पहुंचती हैं। इस बार भी सारा ने धाम में रात्रि विश्राम किया और भक्ति में लीन होकर ध्यान साधना की।

जानकारी के अनुसार, सारा अली खान पूर्व में कई बार बसुकी ताल तक की कठिन पदयात्रा भी कर चुकी हैं। इस यात्रा के दौरान वह अक्सर श्रद्धालुओं से सहजता से मिलती हैं और यात्रा के अनुभव साझा करती हैं। इस बार भी उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित पवित्र शिला के समीप बैठकर गहन ध्यान किया और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

केदारनाथ की पवित्र वादियों में सारा अली खान की उपस्थिति ने एक बार फिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी सादगी, आस्था और भक्ति ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें – देहरादून “शराब के नशे में पत्नी की हत्या, फिर बाथरूम में गिरने का ड्रामा – सेना से रिटायर्ड गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment