अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां, हाथ पकड़ पहुंची कोतवाली

On: March 2, 2022 10:43 AM
Follow Us:

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की मां को प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि अपने से 10 साल छोटे युवक से दिल लगा बैठी. साथ ही अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. इतना ही नहीं दो बच्चों की मां युवक से शादी करने के लिए उसका हाथ पकड़ कर थाने भी ले आई. वहीं, पुलिस ने महिला के पति और आशिक के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया है. जबकि, महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के वीआईपी गेट वर्मा कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल की 32 वर्षीय पत्नी का पास के ही रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें तक खा लीं. बताया जा रहा है कि महिला की बड़ी बेटी 8 साल और छोटा बेटा 7 साल का है.

यह भी पढ़े –  Iphone13 पर धमाकेदार ऑफर, मिल रहा है इतने का डिस्काउंट

युवक के प्यार में महिला इतनी पागल हो गई कि प्रेमी सुनील का हाथ पकड़ थाने ले आई. जहां शादी करने की जिद में अड़ गई. इस दौरान महिला का पति और मायके वालों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला युवक के साथ रहने की बात करती रही. फिलहाल, शांतिभंग के चलते सभी का चालान किया गया है. जबकि, महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है.

लालकुआं कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता के पति और प्रेमी दोनों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है. जबकि, विवाहिता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है. अब एसडीएम कोर्ट में ही तीनों की सुनवाई होगी और एसडीएम का निर्णय ही सर्वमान्य माना जाएगा. फिलहाल, पति-पत्नी और वो के बीच चल रहा यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Police team investigating the spot in Haridwar woman murder case near old Ganga canal bridge Manglaur

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: मंगलौर में गंगनहर किनारे मिला 38 वर्षीय महिला का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

Crocodile spotted near Gangnahar bank in Haridwar during rain flooded river overflow Slug:

Haridwar Crocodile Fear: पहाड़ों में बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर, हरिद्वार में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे मगरमच्छ

​”Major action by the Food Safety Department in Haridwar”: कांवड़ मेले के बीच 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दूध, हल्दी और मिर्च के लिए सैंपल

Police and forensic teams exhuming the bodies of two murdered monks buried in a forest pit near Pathreshwar Mahadev Temple in Haridwar.

​हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए शव; तीन संदिग्ध साधु फरार

Leave a Comment