अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में तीन स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव, पुलिस जांच में जुटी

On: March 18, 2025 4:57 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बनभूलपुरा इलाके में एक सीवर नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जबकि जेल रोड पर एक टेंपो चालक मृत अवस्था में मिला। वहीं, रेलवे स्टेशन के पास भी एक युवक का शव मिला। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा के नाले में मिला अज्ञात शव

सोमवार को बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को सूचना मिली कि मछली बाजार से गांधीनगर की ओर जाने वाले सीवर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक की जेब से एक डायरी बरामद हुई है, जिससे पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।

टेंपो के अंदर मिला चालक का शव

दूसरी घटना जेल रोड क्षेत्र की है, जहां एक टेंपो के अंदर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। शव की पहचान बचीनगर, मुखानी निवासी 43 वर्षीय जीत सिंह सैनी पुत्र इंदर सिंह सैनी के रूप में हुई। जीत सिंह टेंपो चालक थे और रविवार की शाम टेंपो लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव जेल रोड पर टेंपो के अंदर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

तीसरी घटना हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां पटरी किनारे एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़ निवासी 25 वर्षीय सोनू बिष्ट उर्फ सूरज पुत्र श्याम सिंह बिष्ट के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, सोनू तीन दिन पहले घर से निकला था और तब से लापता था। घर से निकलते समय वह अपने भाई का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने जीत सिंह और सोनू बिष्ट के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है, जबकि बनभूलपुरा में नाले में मिले युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों मामलों की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS समेत 16 अधिकारियों के विभाग बदले, पूरी सूची यहां देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment