अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में भू-कानून उल्लंघन पर सरकार का बड़ा एक्शन, 407 मामले आए सामने, 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जब्त

On: July 9, 2025 9:44 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भू-कानून के उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भू-उपयोग में अनियमितता करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में भू-कानून उल्लंघन के कुल 407 मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें से 154 मामलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 147 मामलों में कार्यवाही प्रक्रिया में है। बाकी बचे प्रकरणों में भी जांच और कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने औद्योगिक इकाइयों, कृषि कार्य, बागवानी या स्कूल खोलने के नाम पर भूमि खरीदी और बाद में उसका दुरुपयोग किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार भू-कानून के दुरुपयोग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा सहित कई जिलों में नियमों का उल्लंघन कर भूमि का दुरुपयोग किया गया। इन मामलों में कुछ स्थानों पर सरकार ने जमीन को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है।

अब तक प्रदेश में कुल 3.006 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित की जा चुकी है। इसमें बागेश्वर जिले में 0.40 हेक्टेयर, रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर) में 1.65 हेक्टेयर, नैनीताल के सिलटौना क्षेत्र में 0.55 हेक्टेयर और अल्मोड़ा में 0.758 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

राज्य सरकार ने भू-कानून उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार का साफ संदेश है कि भूमि के दुरुपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में राशन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन दस्तावेजों की होगी अनिवार्य जमा प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment