अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नैनीताल और देहरादून में बनेंगे फाइव स्टार होटल

On: July 10, 2025 6:27 AM
Follow Us:

देहरादून। प्रदेश सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इस दिशा में नैनीताल के पटवाडागर और देहरादून के चकराता के नगाऊ क्षेत्र में फाइव स्टार होटल बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है। दोनों परियोजनाओं के लिए अगले 15 दिनों के भीतर टेंडर जारी किए जाएंगे।

वहीं, टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी और मागरा क्षेत्र में प्रस्तावित होटल और मनोरंजन पार्क की योजनाएं भूमि संबंधी समस्याओं के चलते रद्द कर दी गई हैं। जांच में पाया गया कि ये भूमि वन विभाग के अधीन है, जिस कारण यहां औद्योगिक विकास संभव नहीं हो पाया।

इसके अलावा, प्रदेश सरकार ने निवेश को और बढ़ावा देने के लिए 12 नए स्थलों की भी पहचान की है। इन स्थानों पर भविष्य में औद्योगिक और पर्यटन विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। इन पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक में विचार किया जाएगा और निर्णय लिए जाएंगे।

बताते चलें कि देहरादून में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान निवेशकों ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा क्षेत्र में निवेश के लिए रुचि जताई थी। इसके बाद उत्तराखंड निवेश एवं बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (यूआईडीबीआई) ने शुरुआत में चार प्रमुख स्थलों का चयन किया था।

राजकीय उद्यान की सात एकड़ भूमि को होटल परियोजना के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा धनोल्टी में फाइव स्टार होटल और मागरा में प्रीमियम रिजॉर्ट तथा मनोरंजन पार्क बनाने की योजना बनाई गई थी, जो अब वन भूमि होने के कारण रद्द कर दी गई है।

नियोजन सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि नैनीताल और चकराता में फाइव स्टार होटल परियोजनाओं के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, 12 नए स्थानों पर भी औद्योगिक विकास के प्रस्तावों पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढें- पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी जिलों में घोषित किए चुनाव प्रभारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment