अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अच्छी खबर! पीएम मोदी देंगे किसानों को तोहफा, उत्तराखंड में बंटेगा करोड़ों का लाभ

On: July 30, 2025 5:08 PM
Follow Us:

देहरादून: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को 20वीं किस्त जारी की जाएगी। इस बार उत्तराखंड के 8,28,787 किसान लाभार्थियों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में साझा की।

गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित बनोली गांव से इस किस्त का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा और इसे देशभर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून से

उत्तराखंड में इसका मुख्य आयोजन हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल, गढ़ी कैंट, देहरादून से किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री, अन्य कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा राज्यभर में ब्लॉक, ग्राम पंचायत, वीएनओ, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और केंद्रीय कृषि संस्थानों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों को टू-वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा ताकि किसान सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर सकें।

अब तक उत्तराखंड को मिली 3111.49 करोड़ की मदद

गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक उत्तराखंड के किसानों को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जिलेवार लाभार्थी किसान और वितरित राशि का विवरण

जिलालाभार्थी किसानवितरित धनराशि (₹ करोड़ में)
अल्मोड़ा1,05,08823.62
बागेश्वर49,9828.68
चमोली47,2629.77
चंपावत37,6998.21
देहरादून44,87312.07
हरिद्वार1,03,06223.03
नैनीताल54,84912.06
पौड़ी गढ़वाल58,53212.94
पिथौरागढ़60,82213.27
रुद्रप्रयाग39,9879.01
टिहरी गढ़वाल1,09,57024.26
ऊधम सिंह नगर76,59216.51
उत्तरकाशी49,46910.83

कृषि मंत्री ने किसानों से की अपील

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से अपील की है कि वे आयोजन स्थलों पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें और प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनें। यह योजना किसानों की आय को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

यह भी पढें- देहरादून डीएम का बड़ा एक्शन: 12 शहरी अस्पतालों पर छापेमारी, डॉक्टर नदारद, भारी लापरवाही उजागर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment