अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी: अब मात्र ₹3000 में 25 बार आना-जाना, फास्टैग पर मिल रही बड़ी छूट

On: August 14, 2025 9:16 AM
Follow Us:

देहरादून से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले निजी कार चालकों के लिए केंद्र सरकार ने एक खास सुविधा शुरू की है। अब फास्टैग में एकमुश्त ₹3000 का रिचार्ज कराने पर आपको 200 टोल यात्राओं की छूट मिलेगी, जिससे आप इस रूट पर 25 बार आना-जाना कर सकेंगे। यह सुविधा 15 अगस्त से देशभर के सभी एनएचएआई (NHAI) टोल प्लाज़ा पर लागू हो गई है, लेकिन यह केवल निजी कारों के लिए मान्य है।

पहले देहरादून से दिल्ली आने-जाने में लगभग ₹20,250 का टोल खर्च होता था, लेकिन नई योजना के तहत यह यात्रा सिर्फ ₹3000 में पूरी की जा सकेगी। हालांकि, यह छूट एक साल के लिए वैध होगी और इसे किसी दूसरे वाहन पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

कौन से मार्ग पर कितना टोल लगता है

देहरादून-रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-दिल्ली

करौंदी-भगवानपुर: ₹55

छपार-पुरकाजी: ₹60

सिवाया-दौराला: ₹115

परतापुर (मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे): ₹175

कुल टोल (एक तरफ): ₹405

देहरादून-देवबंद-मुजफ्फरनगर-मेरठ-दिल्ली

सैयद माजरा छुटमलपुर: ₹35

सिवाया-दौराला: ₹115

परतापुर (मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे): ₹175

राज्य राजमार्ग टोल (रोहाना-देवबंद): ₹175 (नकद)

कुल टोल (एक तरफ): ₹500 (जिसमें फास्टैग छूट केवल 3 टोल पर मिलेगी)

देहरादून-हरिद्वार-रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-दिल्ली

लच्छीवाला-डोईवाला: ₹110

बहादराबाद-हरिद्वार: ₹130

छपार-पुरकाजी: ₹60

सिवाया-दौराला: ₹115

परतापुर (मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे): ₹175

कुल टोल (एक तरफ): ₹590

इन मार्गों पर भी आ-जा सकते हैं

देहरादून-छुटमलपुर-देवबंद-मुजफ्फरनगर-मेरठ-दिल्ली

देहरादून-सहारनपुर-शामली-बागपत-दिल्ली (भविष्य का देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे)

देहरादून-सहारनपुर-यमुनानगर-करनाल-दिल्ली

देहरादून-पांवटा साहिब-यमुनानगर-करनाल-दिल्ली (मुख्यतः कांवड़ यात्रा के दौरान उपयोग)

ध्यान रहे, करनाल वाले मार्ग से दिल्ली की दूरी करीब 60 किमी ज्यादा (315 किमी) है, जबकि मेरठ वाले मार्ग से यह दूरी लगभग 256 किमी है।

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर भी छूट

यह सुविधा उन सभी एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेगी जो एनएचएआई के अधीन हैं। जैसे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर भी यह छूट लागू होगी। हालांकि, निजी कंपनियों के टोल मार्ग जैसे पैरिफेरल हाईवे या नोएडा-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।

जरूरी शर्तें

सुविधा सिर्फ उसी वाहन को मिलेगी, जिस पर फास्टैग रजिस्टर्ड हो और विंडशील्ड पर सही तरीके से लगा हो।

चेसिस नंबर पर जारी फास्टैग पर यह योजना लागू नहीं होगी।

वाहन का वीआरएन (Vehicle Registration Number) सक्रिय होना जरूरी है।

यह सुविधा केवल निजी कारों के लिए होगी, व्यावसायिक वाहनों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

योजना की वैधता रिचार्ज की तारीख से एक साल रहेगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड: खराब मौसम से रद्द हुआ सीएम का काशीपुर दौरा, ऑनलाइन माध्यम से दिया संबोधन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Traffic Plan route diversion map for Tapkeshwar Mahadev and Barawafat Shobhayatra

​देहरादून में टपकेश्वर महादेव और बारावफात शोभायात्रा कल: सुबह 8 बजे से बदलेगा रूट, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Uttarakhand SIR: Hearing on notices issued to voters intensifies; final list to be released on the 15th.

Uttarakhand SIR: मतदाताओं को जारी नोटिस पर सुनवाई तेज, 15 को जारी होगी अंतिम सूची

Uttarakhand BJP: State President attacks Congress during press conference; targets the party over several issues, including 'Vande Mataram'.

Uttarakhand BJP: प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर हमला, वंदे मातरम समेत कई मुद्दों को लेकर साधा निशाना

BD Pandey Hospital: Nainital's main district hospital set for a major overhaul; preparations underway to expand facilities.

BD Pandey Hospital: नैनीताल के प्रमुख जिला अस्पताल का होगा बड़ा कायाकल्प, सुविधाओं के विस्तार की तैयारी

Uttarakhand startup scheme ke antargat yuvaon ko 2 lakh ki sahayata aur startup ecosystem ki jankari

​Uttarakhand Startup Scheme: 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, धामी सरकार देगी 2 लाख रुपये का पुरस्कार

​Haldwani:बेटे ने पड़ोसी से कहा ‘मां सुबह से उठी नहीं’, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; चार बच्चों के सिर से उठा साया

Leave a Comment