अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ईशा देओल पति संग पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुईं भावविभोर, कहा- आत्मा को मिली गहरी शांति

On: June 29, 2025 12:10 PM
Follow Us:

अभिनेत्री ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान दोनों ने पवित्र गंगा नदी के तट पर पूजन कर विधिवत गंगा आरती में भाग लिया। आरती के दौरान दोनों भावविभोर नजर आए और शांत, भक्तिमय माहौल में खोए दिखे।

स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने ईशा देओल व उनके पति को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उन्हें शुभाशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ईशा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “परमार्थ निकेतन में आकर जो आत्मिक शांति मिली है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। यह केवल एक आश्रम नहीं बल्कि एक ऐसा आध्यात्मिक केंद्र है, जहां मन, बुद्धि और आत्मा को पूर्ण विश्राम मिलता है।”

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सिनेमा एक सशक्त सामाजिक माध्यम है, और जब यह माध्यम अध्यात्म, संस्कृति और सेवा जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाता है, तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

वहीं साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि जब प्रसिद्ध हस्तियां आत्मिक जागरूकता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों को अपनाती हैं, तो वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन जाती हैं और एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में भूमिका निभाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment