अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले सिंगटाली पुल को मिली हरी झंडी, 57 करोड़ की स्वीकृति जारी

On: August 20, 2025 7:18 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के निर्माण के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए 57 करोड़, पांच लाख, 25 हजार रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही पुल निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और अब कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

यह पुल पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में गंगानदी पर प्रस्तावित है। कौडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग पर बनने वाले इस पुल की लंबाई लगभग 150 मीटर होगी। पुल तैयार होने से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा तथा स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में की गई अपनी घोषणा को आगे बढ़ाते हुए इस पुल के लिए स्वीकृति दी है। शासन की ओर से मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली व्यय-वित्त समिति इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुकी थी।

अब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और पुल निर्माण की बाधाएं दूर हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि कार्य को शीघ्र गति से पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोग लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

यह भी पढें- Uttarakhand News: पंचायत चुनाव में राहत, पहली संतान के बाद जुड़वां बच्चे होने पर भी मिलेगी चुनाव लड़ने की पात्रता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment