अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में आग, स्टोर रूम का सामान जलकर खाक, मरीजों की डायलिसिस सेवाएं प्रभावित

On: May 23, 2025 7:54 AM
Follow Us:

रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं उठता देखा गया। यह यूनिट अस्पताल की इमरजेंसी के ठीक पास स्थित है। जैसे ही धुएं की भनक लगी, इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सरफराज ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अस्पताल स्टाफ और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

मौके पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक स्टोर रूम में रखा जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। आग ज्यादा नहीं फैल पाई, लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाएं जरूर प्रभावित हुईं।

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग बुझाने के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिसके चलते इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर पड़ा। इसके अलावा, आग से डायलिसिस यूनिट की इलेक्ट्रिक वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण शुक्रवार को डायलिसिस के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी दी कि यूनिट की वायरिंग को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही डायलिसिस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड में मतांतरण, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment