अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एवरेस्ट से तिरंगा लहराकर लौटे निम प्रमुख, लौटते समय हुआ हाई एल्टीट्यूड स्ट्रोक, अब दिल्ली में चल रहा इलाज

On: June 7, 2025 9:35 AM
Follow Us:

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया एक साहसिक अभियान के दौरान अचानक स्वास्थ्य संकट में आ गए। 23 मई को सफल आरोहण के बाद लौटते समय उन्हें कैंप तीन में हाई एल्टीट्यूड स्ट्रोक हुआ, जिससे वह बेहोश हो गए। तत्काल स्ट्रेचर के ज़रिए उन्हें कैंप दो लाया गया और फिर हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू होते हुए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नल भदौरिया, जो NIM, जिम (JIM) और हिम (HIM) के सात सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने 60वीं वर्षगांठ पर एवरेस्ट फतह कर देश का गौरव बढ़ाया। उनके साथ प्रशिक्षक राकेश राणा, सूबेदार बहादुर पाहन, कर्नल हेम चंद्र सिंह, थुप्स्तन त्सेवांग, पासांग तेनजिंग शेरपा और राजेंद्र मुखिया भी इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा थे।

NIM के उप प्रधानाचार्य और मेडिकल ऑफिसर कैप्टन जी. संतोष कुमार ने जानकारी दी कि गंभीर हालात के चलते कर्नल भदौरिया को पहले ICU में रखा गया था, मगर अब उनकी स्थिति में सुधार है और उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

देश भर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। उनके नेतृत्व और साहस ने इस अभियान को ऐतिहासिक बना दिया, और अब पूरा देश उनके पूर्ण स्वस्थ होने की प्रतीक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग, कार से टकराया तो मचा अफरा-तफरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment