अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति तैयार, , कार्बन क्रेडिट लाभ का भी मिलेगा फायदा

On: July 11, 2025 8:47 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति तैयार कर रही है। इस दिशा में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं, निर्माताओं और वाहन संचालकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरित परिवहन को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए व्यापक कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बैठक में उद्योग और परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण एवं खरीद नीति के मसौदे पर चर्चा की गई। बैठक में नीति के प्रारूप को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि सभी वर्गों को लाभ मिल सके और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों का समाधान हो सके।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मजबूत निगरानी तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस नीति के माध्यम से राज्य में हरित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

सचिव विनय शंकर पांडेय ने बैठक में प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया कि इस प्रस्तावित नीति में कार्बन क्रेडिट लाभ समेत कई तरह के प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। नीति में दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया वाहन और ई-बस जैसे विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग प्रोत्साहन योजनाएं शामिल की जा रही हैं। इससे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और उपयोग दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 42,15,496 वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 84,614 वाहन इलेक्ट्रिक हैं। वहीं, पूरे देश में कुल 34 करोड़ वाहनों में करीब 61.65 लाख वाहन इलेक्ट्रिक हैं। उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में राज्य को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अनुकूल और अग्रणी राज्य बनाना है।

यह भी पढें- Haridwar News: कांवड़ यात्रियों का बवाल, युवक से मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़, तीन आरोपी हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment