Haridwar News: कांवड़ यात्रियों का बवाल, युवक से मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़, तीन आरोपी हिरासत में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar News: कांवड़ यात्रियों का बवाल, युवक से मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़, तीन आरोपी हिरासत में

On: July 11, 2025 8:02 AM
Follow Us:

हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बेलड़ी गांव के पास बोलेरो वाहन के एक कांवड़ यात्री को छू जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से नाराज़ कांवड़ यात्रियों ने कार सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और बोलेरो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ मचाई। हंगामा बढ़ता देख चालक मौके से भाग निकला, जबकि यात्रियों ने वाहन में बैठे युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

घटना गुरुवार देर रात की है, जब कांवड़ियों का एक समूह हरिद्वार से रुड़की की ओर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान ब्रह्मपुर निवासी एक युवक, जो एक लेखपाल की बोलेरो गाड़ी चला रहा था, बेलड़ी गांव के पास पहुंचा। हाईवे पर वाहन का हल्का संपर्क एक कांवड़ यात्री से हो गया, जिसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। नाराज़ कांवड़ियों ने युवक पर हमला बोल दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसे पलटने की कोशिश की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हंगामा शांत कराया और यात्रियों को वहां से रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

तीन कांवड़ यात्री गिरफ्तार, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पीड़ित युवक मुकेश निवासी शामली की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन कांवड़ यात्रियों के खिलाफ जानलेवा हमले, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात बाधित करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में सहारनपुर जिले के ननौता भैंसराव निवासी आशु कुमार, गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी ऋतिक और हमजागढ़, गंगोह निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़ ने बताया कि तीनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, सीओ नरेंद्र पंत ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढें- कांवड़ मेले के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चार हजार से ज्यादा जवान तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment