अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“रुड़की: अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से की गई मारपीट, फेंकी गईं कुर्सियां”

On: June 24, 2025 7:36 AM
Follow Us:

रुड़की। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतक को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद एक परिजन ने आपा खो दिया और अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

घटना सोमवार देर रात की है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टर एजाज द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद जब उसका एक परिजन अस्पताल पहुंचा, तो उसने वहां हंगामा खड़ा कर दिया।

गुस्साए परिजन ने इमरजेंसी की कुर्सियां उठाकर फेंकीं, शीशे तोड़ डाले और डॉ. एजाज के साथ मारपीट कर दी। इस अचानक हुए हमले से इमरजेंसी यूनिट में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना से अस्पताल का स्टाफ सकते में है और पूरे घटनाक्रम को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गंगनहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी सामूहिक रूप से कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद से अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो वे विरोध स्वरूप काम बंद कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment