अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बाघों के हमले में बढ़ी मौतें, तेंदुओं से भी ज्यादा बना खतरा; वन विभाग चला रहा रेस्क्यू अभियान

On: July 8, 2025 10:45 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन हाल के वर्षों में बाघों से होने वाले हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है। वर्ष 2014 से 2024 के बीच बाघों के हमलों में 68 लोगों की जान चली गई, जबकि 83 लोग घायल हुए। खास बात यह है कि जहां पहले तेंदुओं से हमले अधिक सुनाई देते थे, अब बाघ भी बराबरी से या उससे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं।

साल 2024 के पहले छह महीनों के आंकड़े देखें तो राज्य में बाघों के हमले तेंदुओं से ज्यादा जानलेवा साबित हुए हैं। जनवरी से जून 2024 तक वन्यजीवों के हमलों में कुल 25 लोगों की मौत हुई और 136 घायल हुए। इसमें बाघों द्वारा 10 मौतें और तीन घायल हुए, जबकि तेंदुओं के हमलों में छह मौतें और 25 लोग घायल हुए। इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि अब बाघ भी आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।

मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से वन विभाग लगातार सक्रिय है। इस साल 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2025 तक चलाए गए विशेष रेस्क्यू अभियानों के तहत आठ बाघों को पकड़ा गया, जिनमें से सात को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया और एक को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ा गया। इसके अलावा बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने, उपचार करने और पिंजरा लगाने के लिए 25 अनुमति पत्र जारी किए गए।

इसी अवधि में तेंदुओं के लिए भी वन विभाग ने सक्रिय कार्रवाई की। कुल 44 तेंदुओं को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 19 को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। तेंदुओं के लिए कुल 124 बार पिंजरा लगाने और ट्रैंक्यूलाइज करने की अनुमति दी गई, जबकि आपात स्थिति में पांच को मारने और चार के उपचार के लिए विशेष अनुमति जारी की गई।

यह भी पढ़ें : देहरादून के डीएम सविन बंसल को ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा के लिए सराहना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment