अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून आरटीओ में काम होंगे आसान, जल्द शुरू होगी नई सुविधा

On: August 15, 2025 10:31 AM
Follow Us:

देहरादून आरटीओ कार्यालय में अब वाहन चालकों को अपने टैक्स, री-रजिस्ट्रेशन और परमिट से जुड़े सभी कार्यों के लिए अलग-अलग काउंटर पर भटकना नहीं पड़ेगा। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी की पहल पर यहां सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत सभी सुविधाएं एक ही काउंटर से मिलेंगी।

इस नई व्यवस्था में वाहन चालकों को टैक्स जमा करने, बैंक लोन चुकाने के बाद वाहन अपने नाम कराने, वाहन बेचने के बाद नए मालिक के नाम ट्रांसफर कराने, डुप्लीकेट आरसी बनवाने और री-रजिस्ट्रेशन कराने जैसे सभी कार्य एक ही स्थान पर पूरे होंगे। साथ ही, नए परमिट, पुराने परमिट की वैधता बढ़ाने और उनसे जुड़े अन्य कार्य भी इसी काउंटर पर किए जाएंगे। पहले इन सेवाओं के लिए अलग-अलग काउंटर पर जाना पड़ता था, जिससे समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद होते थे।

फाइल जमा करने की प्रक्रिया भी सरल कर दी गई है। अब सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फाइल जमा की जा सकेगी। काउंटर पर बैठे कर्मचारी द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी और यदि सभी कागजात पूरे हैं तो फाइल तुरंत स्वीकार कर रसीद दे दी जाएगी। इसके बाद तीन दिन के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा और आवेदक को दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच दस्तावेज सौंप दिए जाएंगे।

आरटीओ सैनी ने बताया कि यह व्यवस्था वाहन चालकों को बार-बार लाइन में लगने और अनावश्यक देरी से बचाएगी। पहले कई बार संबंधित बाबू न मिलने या दस्तावेजों में कमी निकालने के कारण आवेदक को कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

गौरतलब है कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस और नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए दून आरटीओ में पहले से ही सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। अब टैक्स और परमिट से जुड़े कार्य भी इसी व्यवस्था में शामिल कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी।

यह भी पढें- जीएसटी में जल्द बड़ा बदलाव… जरूरी सामान होगा सस्ता, पीएम मोदी के ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय ने पेश किया नया प्रस्ताव; मिलेंगे ये फायदे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

देहरादून घरेलू हिंसा केस सेलाक्वी पुलिस जांच

हैवानियत की हदें पार: देहरादून में नवजात जुड़वा बच्चों की मां को 10 महीने तक शौचालय में रखा कैद, गुप्तांगों पर लाठियों से हमला

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment