अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: तेज आवाज में गाने चलाकर हुड़दंग कर रहे तीन छात्र गिरफ्तार, पीजी संचालक पर भी लगा जुर्माना

On: July 15, 2025 6:38 AM
Follow Us:

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात हुड़दंग मचाने वाले तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये छात्र हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून के बिधौली स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप है कि तीनों युवक कार में तेज आवाज में गाने बजाकर सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने उनकी कार को सीज कर दिया है। साथ ही, बिना सत्यापन के छात्रों को पीजी में ठहराने पर पीजी संचालक पर ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जनपद में विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों को नशामुक्त रखने के लिए “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है और हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

रविवार देर रात प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम को सूचना मिली कि कुछ युवक एक कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिधौली क्षेत्र में तीन युवक हुड़दंग मचाते हुए पाए गए, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार है:

पारस (19 वर्ष), निवासी बकाना, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर, हरियाणा

अंकुश कुमार (20 वर्ष), निवासी महेश नगर, पटना, बिहार

मंदीप (20 वर्ष), निवासी सेक्टर-5, करनाल, हरियाणा

पूछताछ में सामने आया कि तीनों छात्र बिधौली के एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। उनके परिजनों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी गई और तीनों की कार को सीज कर दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि जिन पीजी में छात्र रह रहे थे, वहां के संचालक ने पुलिस में उनका सत्यापन नहीं कराया था, जो एक गंभीर लापरवाही है। इसी कारण पुलिस ने पीजी संचालक का ₹10,000 का चालान करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है ताकि संस्थागत स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। हुड़दंग, नशा और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से निपटा जाएगा।

यह भी पढें- देहरादून में हरेला पर्व पर नगर निगम लगाएगा एक लाख पौधे, 60 हजार वर्ग मीटर भूमि होगी हरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment