अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली धमाका: उत्तराखंड हाई अलर्ट पर, सीमाओं पर सख्त निगरानी और सुरक्षा कड़ी

On: November 13, 2025 6:50 AM
Follow Us:

दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, जबकि पुलिस दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पुलिस के निरंतर संपर्क में है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर राज्य की सीमाओं, वैकल्पिक मार्गों, एयरपोर्ट, हवाई पट्टियों, हेलीपैड, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा जांच को और मजबूत किया गया है।
राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड तथा डॉग स्क्वाड को भी लगातार निगरानी और जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि अब तक उत्तराखंड से इस घटना के सीधे तार जुड़ने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि प्रदेश में अलर्ट जारी है और सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया गया है। उत्तराखंड पुलिस लगातार पड़ोसी राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाए हुए है, ताकि किसी भी संभावित खतरे या संदिग्ध सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment