अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के कॉलेजों और हाई प्रोफाइल पार्टियों में पहुंचाता था कोकीन, विदेशी तस्कर को एक साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना

On: August 5, 2025 6:54 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून में कोकीन की तस्करी करने आए एक विदेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे एक साल की कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह गिरफ्तारी स्वतंत्रता दिवस से पहले की गई थी, जब शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।

विशेष एनडीपीएस कोर्ट के जज मदन राम ने तंजानिया के नागरिक पास्कल जान को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने निर्देश दिए कि सजा पूरी होने के बाद उसे तत्काल उसके देश डिपोर्ट किया जाए। अगर वह जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त 15 दिन की कैद भुगतनी होगी।

स्वतंत्रता दिवस से पहले था नशे की डिलीवरी का प्लान

13 अगस्त की रात को राजपुर थाना पुलिस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर होटल, बार, रेस्टोरेंट और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि एक विदेशी तस्कर, जो कोबरा गैंग का सरगना है, दिल्ली से कोकीन लेकर देहरादून की एक पार्टी में पहुंचा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोरण पुल कैनाल रोड के पास पास्कल जान को 44.50 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को तंजानिया का निवासी बताया और खुलासा किया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है।

दिल्ली से लाकर देहरादून तक पहुंचाता था कोकीन

आरोपित ने बताया कि वह अक्सर तंजानिया से दिल्ली आता-जाता है और वहीं से कोकीन खरीदकर देशभर में सप्लाई करता है। देहरादून में भी वह पहले कई बार कोकीन की खेप ला चुका है, खासकर बड़ी पार्टियों, कॉलेज और स्कूलों में डिमांड के अनुसार। इस काम के बदले उसे भारी कमीशन मिलता था।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में आयोजित एक पार्टी के लिए भी उसे बुलाया गया था, जिसके लिए वह कुछ दिन पहले ही देहरादून आया था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

यह भी पढें- देहरादून सहित उत्तराखंड के इन जिलों में 5 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरा आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Leave a Comment