अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:रिश्वतखोरी में फंसा आरपीएफ दरोगा, सीबीआई ने रेलवे स्टेशन से रंगे हाथों पकड़ा

On: March 24, 2025 7:26 AM
Follow Us:

देहरादून सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक दरोगा और मध्यस्थता करने वाले रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग के एक तकनीशियन को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में अंजाम दी गई, जहां दोनों को पहले से तय योजना के तहत बुलाया गया था।

रेलवे स्टेशन पर रिश्वत का खेल
मामला एक डंपर मालिक से रिश्वत मांगने का है। दरअसल, पिछले महीने रेलवे स्टेशन के गेट पर डंपर की टक्कर का एक मामला सामने आया था। इस केस में आरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरीश पर आरोप है कि उसने डंपर मालिक को गिरफ्तारी से बचाने और उसका वाहन जब्त न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शुरू में दरोगा ने दो लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन मध्यस्थता करने वाले रेलवे इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के तकनीशियन जसवीर के हस्तक्षेप के बाद यह सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया।

सीबीआई की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
रिश्वत की सूचना मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने रणनीति बनाकर रविवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने स्टेशन परिसर में बने गेस्ट हाउस के पास दरोगा हरीश और तकनीशियन जसवीर को बुलवाया। जैसे ही दोनों ने पैसे की लेन-देन की पुष्टि की, सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के लिए देहरादून ले गई टीम
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई दोनों आरोपियों को अपने साथ देहरादून ले गई, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। रेलवे में भ्रष्टाचार के इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है, और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच हो सकती है।

यह भी पढें- हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर, गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बचा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment