देहरादून विक्रम हत्याकांड: खुलासे की दहलीज पर पुलिस; दो मददगार गिरफ्तार, गुरु-चेले की रंजिश और पारिवारिक कलह के बीच उलझी गुत्थी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून विक्रम हत्याकांड: खुलासे की दहलीज पर पुलिस; दो मददगार गिरफ्तार, गुरु-चेले की रंजिश और पारिवारिक कलह के बीच उलझी गुत्थी

On: February 23, 2026 6:55 AM
Follow Us:

देहरादून: राजधानी के पॉश इलाके सिल्वर सिटी मॉल में हुए सनसनीखेज विक्रम शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शूटर्स को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के इस मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपियों और साजिशकर्ताओं के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशंस के आधार पर कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
डिजिटल पेमेंट और वाहन बुकिंग से खुले राज
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दो मददगारों ने शूटर्स को भागने और छिपने में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें से एक आरोपी के बेटे ने हरिद्वार में शूटर्स के लिए गाड़ी बुक की थी, जिसका भुगतान बाकायदा यूपीआई (UPI) के जरिए किया गया था। वहीं, दूसरे मददगार ने शूटर्स को हथियार, वाहन और भागने के लिए ट्रेन के टिकट उपलब्ध करवाए थे। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस को शूटर्स के वर्तमान ठिकानों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।
जिम से निकलते ही मारी गई थी सिर में गोलियां
गौरतलब है कि बीती 13 फरवरी को जमशेदपुर (झारखंड) के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की सिल्वर सिटी मॉल में उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह जिम से बाहर निकल रहा था। तीन हमलावर एक काली बाइक पर सवार होकर आए थे। दो शूटर मॉल की सीढ़ियों के पास घात लगाकर खड़े थे, जबकि तीसरा साथी कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। जैसे ही विक्रम नीचे उतरा, शूटर्स ने बेहद करीब से उसके सिर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए।
‘डॉन’ चेला ही बन गया गुरु का दुश्मन?
विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और रसूखदार रहा है। उसे झारखंड के एक और बड़े गैंगस्टर अखिलेश सिंह का ‘गुरु’ माना जाता था। पुलिस जांच के लिए झारखंड की दुमका जेल भी गई, जहां बंद अखिलेश सिंह से लंबी पूछताछ की गई। चर्चा है कि जिस अखिलेश को डॉन बनाने में विक्रम ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, हाल के दिनों में दोनों के बीच वर्चस्व की जंग शुरू हो गई थी।
विक्रम पर झारखंड में हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 50 से अधिक मामले दर्ज थे। वह 2007 में श्री लेदर के मालिक आशीष डे और टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह की हाईप्रोफाइल हत्याओं में भी आरोपी था।
पारिवारिक विवाद: पत्नी ने देवर पर लगाए संगीन आरोप
हत्याकांड की गुत्थी केवल गैंगवार तक सीमित नहीं है। पुलिस ने विक्रम की पत्नी और उसके भाई अरविंद से भी लंबी पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, विक्रम की पत्नी ने अपने ही देवर अरविंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामले में पारिवारिक संपत्ति या आपसी रंजिश का एंगल भी जुड़ गया है। फिलहाल पुलिस भाई, पत्नी और सहयोगियों के बयानों का मिलान कर रही है।
देहरादून में ‘सफेदपोश’ कारोबारी बनकर रह रहा था विक्रम
विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह देहरादून के अमन विहार इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। यहां उसने काशीपुर में एक स्टोन क्रेशर लगाया था और प्रॉपर्टी के कारोबार में भी सक्रिय था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसके कारोबारी हितों की वजह से स्थानीय स्तर पर भी कोई दुश्मन पैदा हुआ था।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा, “हमारी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। हम हत्याकांड के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के बेहद करीब हैं और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।”

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gold Silver Price Drop Uttarakhand: देहरादून सराफा बाजार में लौटी रौनक, सोने-चांदी के दाम घटने से बढ़ी बिक्री और शादियों की बुकिंग

Uttarakhand Primary Teacher Recruitment update showing preparations to fill vacant government primary school teacher

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्द, मार्च 2027 तक के रिक्त पदों को भी किया जाएगा शामिल

Uttarakhand Congress leaders during the Nyay Yatra, raising issues including the Ankita Bhandari case, unemployment

Uttarakhand Congress Nyay Yatra: न्याय यात्रा में भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता, अंकिता भंडारी केस से बेरोजगारी तक उठाए सवाल

​Dehradun Summer Valley School Case: 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस जांच शुरू

​Haldwani accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से दो जेईई छात्रों की मौत

Daler Mehndi Controversy: मुख्यमंत्री ने दोनों गायकों से की बातचीत, आपसी संवाद से मामला सुलझाने की अपील

Leave a Comment