अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून अपडेट: टनकपुर के बाद अब दून-अमृतसर वोल्वो सेवा भी ठप, मुख्यमंत्री की घोषणा एक हफ्ते में धराशायी

On: August 1, 2025 6:59 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर शुरू की गई देहरादून से अमृतसर और टनकपुर के लिए वोल्वो बस सेवाएं महज कुछ समय में ही ठप हो गई हैं। यात्रियों की कम संख्या, बसों की उपलब्धता में कमी और आर्थिक घाटे के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम ने इन सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। अब निगम का पूरा ध्यान दिल्ली रूट पर वोल्वो बस संचालन को बनाए रखने पर है।

अमृतसर सेवा की शुरुआत सिख समुदाय की विशेष मांग पर की गई थी। यह वोल्वो बस दून से रोज सुबह 10 बजे चलती थी और सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचती थी। वापसी में यह बस अमृतसर से सुबह पांच बजे दून के लिए रवाना होती थी। गुरुवार को यह बस आखिरी बार चलाई गई और शुक्रवार से इसे बंद कर दिया गया।

टनकपुर के लिए भी पिछले डेढ़ साल से संचालित वोल्वो सेवा को इसी सप्ताह बंद कर दिया गया है। खास बात यह है कि अमृतसर वोल्वो सेवा ने रेल सेवा के मुकाबले कम समय में यात्रा पूरी कर यात्रियों को विकल्प दिया था। लाहौरी एक्सप्रेस जहां अमृतसर तक 12 घंटे का समय लेती है, वहीं वोल्वो बस यह दूरी साढ़े 10 घंटे में तय कर रही थी।

दिल्ली रूट पर संकट, अन्य बसें की जा रही शिफ्ट

वर्तमान में दिल्ली रूट ही ऐसा है जिसे परिवहन निगम हर हाल में बनाए रखना चाहता है। दिल्ली के लिए दो वोल्वो बसों का अनुबंध गुरुवार को समाप्त हो गया है। ऐसे में अमृतसर और टनकपुर से हटाई गई बसों को अब दिल्ली रूट पर लगाया जाएगा। दिल्ली मार्ग पर भी यात्री भार और अनुबंध की सीमाओं को देखते हुए निगम को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के इस निर्णय से साफ है कि फिलहाल निगम घाटे वाले मार्गों पर सेवाएं जारी रखने की स्थिति में नहीं है और सीमित संसाधनों को केवल व्यावसायिक रूप से लाभकारी मार्गों पर केंद्रित किया जा रहा है।

यह भी पढें-Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश – गैस रिफिल के लिए डीबीटी, फर्जी राशन कार्डों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment