अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: प्रत्येक जिले में पैराग्लाइडिंग को मिलेगा बढ़ावा, प्रशिक्षण के लिए छात्रावास होगा तैयार

On: July 18, 2025 10:58 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक राज्य में 141 प्रशिक्षुओं को पैराग्लाइडिंग पायलट के रूप में टेंडम फ्लाइट और क्रॉस कंट्री जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन प्रशिक्षुओं को और अधिक दक्ष बनाने के लिए आगामी छह महीनों के भीतर भीमताल और चंपावत में उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को साहसिक पर्यटन से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में साहसिक खेलों की संभावनाओं को देखते हुए पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में इसका बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीमताल में 20 से 25 बिस्तरों का छात्रावास बनाया जाएगा, जहां पूरे वर्ष पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा।

फिलहाल, पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां सिर्फ भीमताल और टिहरी तक सीमित हैं। इसे व्यापक रूप देने के लिए पौड़ी जिले की नयार घाटी, चंपावत का लोहाघाट, उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र, नैनीताल के कोटाबाग और बागेश्वर सहित सभी जिलों में टेक ऑफ और लैंडिंग साइट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन सचिव ने कहा कि इससे न केवल राज्य के साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही, उन्होंने पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण को तकनीकी रूप से अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही नए टेंडम पैराग्लाइडर्स की खरीद की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

इस पहल से उत्तराखंड को न सिर्फ एक प्रमुख साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचान मिलेगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों में भी गति आएगी।

यह भी पढें- हरिद्वार पहुंचा डाक कांवड़ियों का सैलाब, बैरागी कैंप बना आस्था का केंद्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment