अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी जलभराव व प्रदूषण से राहत

On: December 8, 2025 4:37 AM
Follow Us:

देहरादून के टपकेश्वर–गढ़ी कैंट क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन परियोजना की शुरुआत हो गई है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 53.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय लोगों को लंबे समय से झेली जा रही जलभराव और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जोशी ने बताया कि राज्य की धामी सरकार विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाता है। क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, और यह सीवर लाइन परियोजना उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने गढ़ी कैंट के विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड देश के लिए सर्वाधिक सैनिक देने वाला राज्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम ‘सैन्यधाम’ को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, राजेंद्र कौर सौंधी, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, समीर डोभाल, बेला गुप्ता, देवेंद्र पाल सिंह, मधु खत्री, टी. डी. भूटिया, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, निर्मला भट्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

ऋषिकेश के हरिपुर कलां में जंगल के पास पुलिस जांच का दृश्य और संदिग्ध शव। |

सनसनी: ऋषिकेश के हरिपुर कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में दहशत।

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

Leave a Comment