अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : एसएसपी अजय सिंह ने किए पुलिस महकमे में फेरबदल, बदले गए तीन थानेदार – जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी?

On: June 22, 2025 11:13 AM
Follow Us:

देहरादून। देहरादून जनपद में उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले के कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, तो कुछ अधिकारियों को विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

थानाध्यक्षों में हुआ बदलाव

क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष संदीप कुमार को एसओजी शाखा देहरादून में तैनात किया गया है, जबकि प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह को क्लेमेनटाउन थाने का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात गिरीश नेगी को रायपुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में रायपुर थानाध्यक्ष रहे प्रदीप नेगी के निरीक्षक पद पर प्रमोशन के बाद उनका स्थानांतरण रुद्रप्रयाग जनपद में हो गया था।

एसओजी और विजिलेंस में नई तैनाती

एसओजी शाखा देहरादून में तैनात एसआई कुंदन राम को प्रमोशन के बाद प्रेमनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, एसआई विनोद राणा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद डोईवाला कोतवाली भेजा गया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले

कैंट कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक महादेव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद विजिलेंस में भेजा गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन देहरादून में तैनात अशोक राठौर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर बनाया गया है। शहर कोतवाली से एसआई कुलदीप शाह का तबादला पटेलनगर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में किया गया है।

साथ ही एसआई सतेंद्र भाटी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में कैंट कोतवाली में तैनात किया गया है।

पुलिस महकमे में फेरबदल का मकसद कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इन तबादलों को रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह कदम पुलिसिंग को और अधिक मजबूत, चुस्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment