अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:फ्लैट की लालसा में राजपत्रित पिता ने बेटे-बहु व 4 वर्षीय पौती को बेदखल करने की रची साजिश, डीएम कोर्ट ने किया खारिज

On: August 20, 2025 3:54 PM
Follow Us:

देहरादून, जिलाधिकारी न्यायालय में सुना गया एक मार्मिक प्रकरण समाज की प्रचलित सोच को झकझोर गया। राजपत्रित पद से सेवानिवृत्त एक पिता ने अपने ही अल्पवेतनभोगी बीमार बेटे, बहु और चार वर्षीय पौती को घर से बेदखल करने की योजना बनाई। पिता ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत डीएम कोर्ट में वाद दायर किया, जिसमें बेटे-बहु पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए।

हालांकि, जांच में सामने आया कि पिता शारीरिक रूप से सक्षम हैं और माता-पिता की कुल मासिक आय 55 हजार रुपये है। वहीं, बेटा एक छोटी निजी नौकरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है जिसकी आय मात्र 25 हजार रुपये है।

डीएम ने किया कब्जा वापसी

दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्य परखने के बाद डीएम ने पाया कि पिता ने निजी स्वार्थ और फ्लैट की लालसा में झूठा वाद दायर किया था। अदालत ने न केवल वाद को खारिज किया बल्कि बेटे-बहु को कब्जा भी वापिस दिलाया। महज दो सुनवाई में ही डीएम ने मामले का निस्तारण कर दिया।

“कानून की आड़ में लाचारों का हक नहीं छिनेगा”

डीएम ने स्पष्ट कहा कि “महज उम्रदराज होना बहु-बच्चों को बेघर करने का लाइसेंस नहीं है। कानून की आड़ में लाचारों का हक छिनने की इजाजत प्रशासन नहीं देगा।”

सुरक्षा के निर्देश

गौरतलब है कि पिता पहले भी बाहरी तत्वों को बुलाकर बेटे-बहु से मारपीट करवा चुके थे। इस पर डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिए कि दम्पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और हर माह दो बार उनके निवास का निरीक्षण किया जाए, ताकि पारिवारिक शांति व्यवस्था बनी रहे।

नजीर बनेगा फैसला

जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट का यह निर्णय उन सभी मामलों में नजीर साबित होगा जहां भरण-पोषण अधिनियम का दुरुपयोग करके निर्दोष और असहाय लोगों को फंसाया जाता है। इससे न केवल कानून के दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा, बल्कि पीड़ित परिवारों में न्याय के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

यह पूरा मामला एक उदाहरण है कि कैसे जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए असहाय परिवार को न्याय दिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment