अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बारिश का तांडव: कारगी ग्रांट में दो मकान जमींदोज, सड़कों पर जलभराव, मसूरी रोड पर पुश्ता बैठा

On: June 29, 2025 11:38 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर में कई इलाकों में तबाही मचाई है। कारगी चौक के पास बिंदाल नदी के किनारे दो मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि कई अन्य भवनों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। इनमुला बिल्डिंग में मौजूद दुकानों और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मकान ढहने और दरारों से दहशत, 10 से अधिक भवन खाली कराए गए

बारिश के बाद आई आफत को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित क्षेत्र के 10 से अधिक मकानों को एहतियातन खाली करा दिया है। पुलिस व फायर सर्विस की टीमें रातभर राहत और बचाव कार्यों में जुटी रहीं। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी देहरादून स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

मालसी में पुलिया धंसी, चिड़ियाघर अस्थायी रूप से बंद

मालसी क्षेत्र में स्थित चिड़ियाघर के पास पुलिया का पुस्ता ढह गया है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से चिड़ियाघर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही, पुलिया मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। पर्यटकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

मसूरी मार्ग पर भूस्खलन, वाहनों का मार्ग बदला गया

देहरादून-मसूरी मार्ग भी बारिश के कारण कई स्थानों पर बाधित हुआ है। गलोगी के पास भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है, वहीं भारी वाहनों को राजपुर होते हुए कुठालगेट मार्ग से भेजा जा रहा है। प्रशासन ने मार्ग पर तैनात पुलिस टीमों को ट्रैफिक कंट्रोल के सख्त निर्देश दिए हैं।

किरसाली चौक की इमारत में दरारें, तुरंत कराया गया खाली

सहस्रधारा रोड स्थित किरसाली चौक के पास चार मंजिला एक इमारत में दरारें आने के बाद प्रशासन ने भवन को तुरंत खाली करा लिया है। सुरक्षा के लिहाज से एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

रेड अलर्ट के बीच प्रशासन सतर्क, एसएसपी कर रहे लगातार निगरानी

मौसम विभाग द्वारा देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों के लिए अगले 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून खुद सभी घटनाक्रमों पर निगरानी रख रहे हैं। जिले की सभी पुलिस इकाइयों, राहत व आपदा प्रबंधन दलों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।

परीक्षा केंद्रों पर भी विशेष सतर्कता

आज जनपद में आयोजित 96 प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल को सतर्क रहने और आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की अपील: सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

यह भी पढें- उत्तरकाशी में बादल फटने से मची भारी तबाही: 9 मजदूर लापता, दो के शव मिले

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment