अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग को बहला कर लेकर फरार UP का युवक पंजाब से गिरफ्तार

On: August 22, 2025 6:56 AM
Follow Us:

देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अहम मामलों को सुलझा लिया। राजपुर क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने पंजाब के आनंदपुर साहिब से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, घर से नाराज होकर गए एक महिला और उसके तीन वर्षीय बच्चे को चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तेजी और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की।

पंजाब से पकड़ा गया आरोपी, किशोरी परिवार को सौंपी

राजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 22 जून को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष शैंकी कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। मोबाइल सर्विलांस और पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी को सोनू नामक युवक बहला-फुसलाकर पंजाब ले गया है। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब रवाना हुई और जांच के बाद आनंदपुर साहिब से आरोपी सोनू (निवासी केसरपुर, थाना भूता, जिला बरेली) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

नाराज होकर घर से गई महिला और बच्चा चंडीगढ़ से बरामद

एक अन्य मामले में राजपुर निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उनकी बहू घरवालों से नाराज होकर अपने छोटे बेटे के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष शैंकी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला की तलाश शुरू की। उनकी तस्वीरें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर साझा की गईं। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि महिला और बच्चा चंडीगढ़ में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत वहां जाकर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।

एसएसपी ने की सराहना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा किशोरी और महिला-बच्चे को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस टीमों की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।

यह भी पढें-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment