अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून पुलिस ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार”

On: December 4, 2025 5:47 PM
Follow Us:

देहरादून, 04 दिसंबर 2025 राजस्व क्षेत्र बरौथा, तहसील चकराता में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को दून पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने 30 नवंबर 2025 को अपने गांव निवासी मुकेश चौहान पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। मामले में मु0अ0सं0 03/25 धारा 64(2)G/351/308 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर 2 दिसंबर 2025 को केस की विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जांच की जिम्मेदारी म0उ0नि0 हेमा बिष्ट को सौंपी गई।
एसएसपी देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के माध्यम से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए आज 04 दिसंबर 2025 को लाखामंडल पुल के पास से आरोपी मुकेश चौहान (उम्र 30 वर्ष), पुत्र धर्म सिंह चौहान, निवासी ग्राम बिजनू, तहसील चकराता, को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
• उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
• म0उ0नि0 हेमा बिष्ट
• अ0उ0नि0 युद्धवीर सिंह
• हे0कानि0 उमेश कुमार
• कानि0 मुनेश रावत
• कानि0 सुधीर
• कानि0 जितेन्द्र चौधरी (एसओजी देहरादून)
पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

ऋषिकेश के हरिपुर कलां में जंगल के पास पुलिस जांच का दृश्य और संदिग्ध शव। |

सनसनी: ऋषिकेश के हरिपुर कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में दहशत।

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

Leave a Comment