अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: दुर्गम रास्तों पर पहुंचकर डीएम ने जानी बटोली गांव की स्थिति, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

On: July 10, 2025 4:41 PM
Follow Us:

देहरादून: भारी बारिश के चलते शहर से कट चुके बटोली गांव में जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्यों को गति दी। गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वयं दुर्गम रास्तों से होते हुए गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कोटी से लगभग ढाई किलोमीटर का कठिन और पथरीला रास्ता पार कर वे बटोली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नदी भी पार की और फिर 500 मीटर की खड़ी चढ़ाई वाले अस्थाई रास्ते से गुजरकर गांव में लोगों से मुलाकात की।

खुली बैठक में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गांव पहुंचकर जिलाधिकारी ने खुली बैठक की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को डीएम के सामने रखा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को कोटी-बटोली मार्ग को विभाग को सौंपने और थान गांव तक नया वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए।

राहत के लिए वितरित किए आर्थिक सहायता के चेक
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को तीन माह तक किराये पर रहने के लिए 3.64 लाख रुपये के चेक वितरित किए और तहसीलदार को गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

सड़क और आपात सुविधाओं के लिए विशेष योजना
बरसात के मौसम में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले रास्तों के मरम्मत कार्य के लिए डीएम ने तीन महीने तक 24 घंटे मजदूरों और मशीनरी को तैनात करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गांव में एएनएम की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए। आपदा के समय राहत कार्य तेजी से हो सकें, इसके लिए 15 दिनों के भीतर गांव के पास हैलीपैड तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बच्चों की पढ़ाई के लिए अस्थाई स्कूल का निर्देश
वर्षा काल के दौरान बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने गांव में ही किराये के भवन में अस्थाई रूप से स्कूल चलाने के निर्देश दिए। इस किराये के भवन के लिए तीन माह का अग्रिम भुगतान भी स्वीकृत किया गया।

सड़क सुधार और सोलर लाइट लगाने के आदेश
डीएम ने लोक निर्माण विभाग को बटोली गांव की सड़क मरम्मत के लिए 3.89 लाख रुपये स्वीकृत किए। साथ ही गांव तक पहुंचने के लिए झूला पुल निर्माण के सर्वे के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा गांव में 20 सोलर लाइट लगाने के आदेश देकर ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत देने का प्रयास किया।

तीन माह से लंबित थी मांग, डीएम के पहुंचते ही रातों-रात बना अस्थाई रास्ता
गौरतलब है कि बटोली गांव को जोड़ने वाला अस्थाई रास्ता बीते बुधवार को बारिश के कारण पूरी तरह बह गया था। ग्रामीण पिछले तीन महीने से रास्ता दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका था। जिलाधिकारी के गांव आने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने बुधवार रात से काम शुरू कर गुरुवार सुबह तक अस्थाई रास्ता तैयार कर दिया।

जिलाधिकारी के इस दौरे से ग्रामीणों को राहत मिली है और अब गांव में राहत व पुनर्वास के कार्य तेजी से चल रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी हालात में उनकी समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment