अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में नगर निगम कर्मियों का अजब फरमान: ‘100 रुपये और पव्वा दो, तुरंत लग जाएगी स्ट्रीट लाइट’

On: July 24, 2025 7:46 AM
Follow Us:

देहरादून। नगर निगम के कर्मचारी द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने और मरम्मत करने के नाम पर अवैध वसूली की एक और शिकायत सामने आई है। पहले इंद्रापुरम क्षेत्र में ऐसी ही घटना प्रकाश में आई थी, अब ऋषि विहार इलाके में नगर निगम कर्मी पर 100 से 200 रुपये और शराब मांगने का आरोप लगा है।

भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला ने नगर आयुक्त को शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि निगम का कर्मचारी ऋषि विहार में स्ट्रीट लाइट ठीक करने पहुंचा था, जहां उसने स्थानीय लोगों से खुले तौर पर शराब और नकद राशि की मांग की।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कर्मचारी QR कोड भेजकर पहले भी लोगों से पैसे वसूल चुका है। इससे पहले इंद्रापुरम में भी इसी तरह की शिकायत हुई थी, जिसके बाद संबंधित कर्मचारी को हटाया गया था।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की वसूली रोकी जा सके।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री धामी ने मां संग किया मतदान, गांवों के विकास के लिए अधिक से अधिक वोटिंग की अपील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment